- Hindi News
- National
- Moga News If The Attackers Are Not Arrested Khanna Will Stop Shiv Sainiks On 11
हमलावरों को गिरफ्तार न किया तो 11 को खन्ना बंद करेंगे शिव सैनिक
मोगा | शिवसेना पंजाब की बैठक चक्कियां वाला अहाता में श्रीराम डेयनियल उप प्रमुख पंजाब की अध्यक्षता में हुई। राम डेनवाल ने कहा कि खन्ना में महंत कश्मीर गिरी जी जो शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रचारक हैं, उन पर हुआ हमला निंदनीय है।
आए दिन शिव सेना पंजाब के नेताओं पर हमले हो रहे हैं। प्रशासन अपनी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं, जिसे शिवसेना के सदस्य कभी बर्दाश्त नहीं करेगे। महंत कश्मीर गिरी राष्ट्रीय प्रचारक पर जिसने हमला किया है उन्हें जल्द गिरफ्तार करके कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए नहीं तो शिवसेना पंजाब की तरफ से 11 मार्च को खन्ना शहर बंद किया जाएगा। इस बैठक में अशोक कुमार गौतम, जिला प्रधान राम कुमार, राज कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित हुए।