तेरे रंग में रंगूंगी हो सांवरे..
मन्दिर में होली के उपलक्ष्य में संकीर्तन करतीं महिलाएं।
निहाल सिंह वाला । प्राचीन शिव गौरा मंदिर निहाल सिंह वाला में होली के उपलक्ष्य में संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में महिलाओं द्वारा ठाकुर जी के भजनों का गायन किया गया। शिव गौरा संकीर्तन महिला मंडल द्वारा श्री ठाकुर जी और राधा रानी के साथ फूलों की होली भी खेली गयी। निर्मला सिंगला, नीलम गर्ग, कविता, मोनिका शर्मा, मुकेश शर्मा, पुनम गर्ग, उषा गर्ग, उषा गोयल, रितु मंगला, पूजा मंगला, कसीश गर्ग, श्रृष्टा राणी, मोना मंगला ने भजनों का गुणगान किया।