- Hindi News
- National
- Moga News Inauguration Of Moga Project To Install Led Lights In Main Market
मोगा के मेन बाजार में एलईडी लाइटें लगाने के प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ
विधायक डाॅ. हरजोत कमल की ओर से मेन बाजार में एलईडी लाइटों का प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस मौके पर कमिश्नर अनीता दर्शी, पीए गुरचरण सिंह, समाज सेवी नवीन सिंगला, सुरेन्द्र कुमार उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि शहर को जगमगाने के लिए 12 हजार एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। मेन बाजार में सड़क पर 250 एलईडी लाइटें लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वार्डों व इस मेन रोड पर लाइटें लगाने के इस प्रोजेक्ट को हर हाल में डेढ़ महीने में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्डों में लगने वाली लाइटें महज 18 वाट की है, जबकि बाकी लाइटें 60 वाट की है तथा ऐसे में पुरानी लाइटों की बजाय एलईडी लगाने से बिजली की बचत होगी। इससे न सिर्फ नगर निगम को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि यही बिजली पंजाब के अन्य प्रोजेक्टों के लिए इस्तेमाल की जा सकेगी।
मेन बाजार में एलईडी लाइटें लगाने के मौके पर उपस्थित विधायक डाॅ. हरजोत कमल, नगर निगम कमिश्नर अनीता दर्शी।