पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Iskcon Publicity Committee Meeting On Lord Jagannath Rath Yatra

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर इस्कॉन प्रचार समिति की हुई बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोगा | आगामी 26 जून को मोगा में होने वाली पहली पारंपरिक भव्य भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के सिलसिले में इस्कॉन प्रचार समिति, मोगा के सदस्यों की साप्ताहिक मीटिंग समिति के चेयरमैन देवप्रिय त्यागी के कार्यालय राइटवे एयरलिंक पर हुई। देवप्रिय त्यागी ने कहा कि पौराणिक कथाओं की माने तो चार धामों को एक युग का प्रतिक माना गया है, जिसमें जगन्नाथपुरी को कलियुग का पवित्र धाम माना जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा राधा और श्रीकृष्ण का युगल स्वरूप है। श्रीकृष्ण, भगवान जगन्नाथ के ही अंश स्वरूप हैं। इसलिए भगवान जगन्नाथ को ही पूर्ण ईश्वर माना गया है। समिति की बैठक के बाद डीएसपी सिटी परमजीत सिंह का जन्मोत्सव मनाया गया। सभा में नवदीप गुप्ता, डॉ. अजय कांसल, नवीन सिंगला, सुशील धींगरा, रमेश अरोड़ा, रजनीश कुमार, वरिंदर गर्ग, कुलदीप कुमार, राजेश कुमार उपस्थित थे।

मीटिंग में डीएसपी सिटी के साथ समिति के सदस्य।
खबरें और भी हैं...