कम्युनिटी सेंटर में मरीजों केलिए बनाया आइसोलेशन वार्ड
पंजाब सरकार व सिविल सर्जन की हिदायतों अनुसार कम्युनिटी सेंटर में करोना वायरस के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। कम्युनिटी सेंटर के मेडिकल अफसर उपवन चौपड़ा ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए जागरूकता की जरूरत है। देश मे इस वायरस को रोकने के लिए विदेशों से आने वाले लोगों पर कुछ समय के लिए पाबंदी लगाई गई है। ऐसे में हमें भी इस वायरस से बचने के लिए ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करना चाहिए व किसी से हाथ नहीं मिलाना चाहिए। क्योंकि यह वायरस बहुत ही खतरनाक है। हमें हाथों की सफाई रखने के साथ जिसको खांसी आती है उससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी सेंटर के स्टाफ को सरकारी अस्पताल मोगा से ट्रेनिंग दी गयी है। ऐसे में अगर कोई इस बीमारी से संबंधित कोई मरीज आता है तो उसके सैंपल लेकर पुणे लैब में भेजे जाएंगे।
कोरोना से डरने की जरूरत नहीं, जागरूक होना जरूरी : डॉ. मनीश
मोगा | पंजाब सरकार व सिविल सर्जन डाॅ. अंदेश के निर्देशों पर सिविल सर्जन दफ्तर के ट्रेनिंग हाल में सहायक सिविल सर्जन डाॅ. जसवंत सिंह के नेतृत्व में एक वर्कशाप लगाई गई। इस वर्कशाप में सेहत और परिवार भलाई विभाग पंजाब की राज्य स्तरीय ट्रेनर नियुक्त किए। डाॅ. मनीश अरोड़ा जिला एपिडिमोलॉजिस्ट ने एक प्रोजेक्टर द्वारा तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं, परंतु इस के परहेज और बचाव बारे जागरूक होना जरूरी है। यदि कोई भी कोरोनावायरस बारे शकी मरीज पाया जाता है तो सेहत विभाग के अधिकारियों की तरफ से विशेष जांच के बाद अस्पताल से घर भेज दिया जाता है। डाॅ. अरोड़ा ने बताया कि यदि कोई खांसी, जुकाम, सरदर्द लगातार रहने पर तुरंत पास के सरकारी अस्पताल पहुंचकर शारीरिक जांच और इलाज करवाना चाहिए। इस मौके डाॅ. मनीश अरोड़ा ने सावधानियों बारे बताया कि किसी भी व्यक्ति को छूने से बचो, एक मीटर की दूरी रखो, आंखें, नाक और मुंह को न छूओ, समय समय सिर हाथों को साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक धोएं, खांसी करते या छींकते समय अपने मुंह को रुमाल के साथ ढको।
बनाए गए आइसोलेशन वार्ड के बाहर मास्क लगाकर तैनात डॉक्टरों की टीम।