पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News It Is Not Possible To Run The World Without A Woman Dr Clear Stripe

महिला के बिना संसार को चलाना संभव नहीं है : डाॅ. निर्मल धारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोगा | माउंट लिटरा जी स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। समागम के दौरान क्लास रूम को फूलों की रंगोली से सजाया गया। प्रिंसिपल डाॅ. निर्मल धारी ने कहा कि हम सभी को अपनी शख्सियत ऐसी बनानी चाहिए कि पुरुष अपने आप हमारा सम्मान करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़कर योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसार को चलाना महिला के बिना संभव नहीं है। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर अनुज गुप्ता व स्टाफ उपस्थित था।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समागम में उपस्थित अध्यपिकाएं।
खबरें और भी हैं...