पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जाहो जलाल के साथ निहंगोंने निकाला होला-महल्ला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समूह निहंग सिंह जत्थेबंदियों द्वारा शनिवार को होला महल्ला को समर्पित जाहो जलाल के साथ महल्ला निकाला गया। समूह जत्थेबंदियां द्वारा दाना मंडी में श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए गए जिस उपरांत डोल नगाड़ों के साथ प्राचीन मर्यादा के अनुसार शहर में मार्च निकाला गया, जो मेन चौक से होता हुआ गुरुद्वारा बीबी काहन कौर, गुरुद्वारा संत गुलाब सिंह, मेन बाजार, गुरुद्वारा सिंह सभा, गुरुद्वारा दशमेश प्रकाश, विश्वकर्मा चौक से होता हुआ गुरुद्वारा गुरसर पातशाही छेबी बुक्कन वाला रोड पर संपन्न हुआ। जत्थेदार बाबा गुरमेल सिंह, सतपाल सिंह, सुखविंदर सिंह आजाद, अवतार सिंह खालसा, बलजीत सिंह, बाबा अर्शदीप सिंह, बाबा दर्शन सिंह ने कहा कि होले मोहल्ले को समर्पित यह मार्च निकालने का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कृति व सिक्ख धर्म की जानकारी देना है।

खबरें और भी हैं...