- Hindi News
- National
- Moga News Karunesh Sharma Becomes District Head Of Bajrang Dal Hindustan
करुणेश शर्मा बने बजरंग दल (हिंदुस्तान) के जिला प्रधान
शिव शक्ति मंदिर में बजरंगदल हिंदुस्तान की बैठक की गई। सर्वप्रथम विधि विधान से हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंग बली का गुणगान किया गया। इस मौके पर करुणेश शर्मा को सर्वसम्मति से मोगा जिला प्रधान चुना गया। राष्ट्रीय सीनियर उपप्रधान साहिल गुप्ता ने नव नियुक्त पदाधिकारी को सिरोपा पहनाया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके नव नियुक्त जिला प्रधान करुणेश शर्मा ने कहा कि जल्द ही जिले में नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इस मौके पर राघव शुक्ल, राणा कुमार, सनी गाभा, सैंडी जोशी, कुलदीप कुमार, दीपक मनचंदा, नितिन कुमार, कुलदीप सिंह, लवप्रीत ढिल्लों मौजूद थे।