पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेमचंद बने रैगर समाज के अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाबा रामदेव मन्दिर में नए चुने रैगर समाज के सदस्य माथा टेकते हुए।

मोगा | रैगर समाज की बैठक बाबा रामदेव मंदिर रैगर नगर में हुई। रैगर समाज सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष खेमचंद व चेयरमैन सुरिंदर पाल काला ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से रैगर समाज के लोगों की सेवा करने का अवसर समाज के लोगों द्वारा दिया गया है। रैगर समाज के प्रति किए कार्यों को देखते हुए उन्हें जो चौथी बार फिर से रैगर समाज सभा का पंचायती प्रधान नियुक्त किया है उसके लिए वह आभारी है। उन्होंने बताया कि बनवारी लाल उपाध्यक्ष, शहरी प्रधान हंस राज, सेक्रेटरी जुगल किशोर, कैशियर शन्टी कुमार, सलाहकार सुखदेव, सदस्य विनोद कुमार, विक्की कुमार, राजन, सोहन लाल को लिया गया है। अध्यक्ष खेमचंद व चेयरमैन सुरिन्दर पाल काला व पुरी टीम ने कहा कि 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीम राव अम्बेडकर का जन्म दिवस मनाया जाएगा।
खबरें और भी हैं...