किचलू स्कूल के विद्यार्थियों ने प्लस-1 कामर्स में जमाई धाक
मोगा | डॉ. सैफुद्दीन किचलू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को प्लस-1 कॉमर्स के घोषित परीक्षा परिणामों में सेक्शन-बी के मन्नतपाल सिंह गिल ने 98.9 प्रतिशत अंक लेकर अपने ही स्कूल का पिछले साल का 98 प्रतिशत अंकों का रिकार्ड तोड़कर ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया।
सेक्शन ए व सी में नवप्रीत कौर ने 93 प्रतिशत अंक लेकर जबकि रवनीत कौर ने 98 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों का स्कूल के चेयरमैन सुनील गर्ग, डायरेक्टर सुनीता गर्ग, प्रिंसिपल हेमप्रभा सूद, डीन मलकीत सिंह ने सम्मानित किया। सेक्शन बी में मन्नतपाल गिल ने 98.9 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान, पलक ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, पल्लवी बिक्रम ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। सेक्शन सी में रवनीत कौर ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। हरिंदर सिंह गिल 97.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान, दिलप्रीत कौर को 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान मिला। कॉमर्स-ए में नवप्रीत कौर ने 93 प्रतिशत हासिल कर पहला स्थान हासिल किया, तनिश गुप्ता ने 90.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, अभिनव गाबा ने 86.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।