बिहार से लाकर पंजाब में बेचता था नशा, 1 किलो अफीम समेत काबू
मोगा | स्पेशल पुलिस स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने रविवार देर शाम पुलिस पार्टी समेत गश्त के दौरान...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17, 2018, 03:55 AM IST
मोगा | स्पेशल पुलिस स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने रविवार देर शाम पुलिस पार्टी समेत गश्त के दौरान बिहार के एक व्यक्ति को 1 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना मेहना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
स्पेशल स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि रविवार को वह पुलिस पार्टी समेत थाना मेहना के क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो 1 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ। उक्त आरोपी की शिनाख्त द्वारका दास निवासी वार्ड नंबर 1, परसा मौजे ढोला जिला बेतियां बिहार के तौर पर हुई है। उसे गिरफ्तार करके थाना मैहना में केस दर्ज कर अदालत में पेश कर सोमवार को रिमांड पर लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह बिहार से अफीम लाकर इधर सप्लाई करता है। किक्कर सिंह ने दावा किया कि अभी और भी खुलासे होने की संभावना है।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.स्पेशल स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि रविवार को वह पुलिस पार्टी समेत थाना मेहना के क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो 1 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ। उक्त आरोपी की शिनाख्त द्वारका दास निवासी वार्ड नंबर 1, परसा मौजे ढोला जिला बेतियां बिहार के तौर पर हुई है। उसे गिरफ्तार करके थाना मैहना में केस दर्ज कर अदालत में पेश कर सोमवार को रिमांड पर लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह बिहार से अफीम लाकर इधर सप्लाई करता है। किक्कर सिंह ने दावा किया कि अभी और भी खुलासे होने की संभावना है।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Moga News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: बिहार से लाकर पंजाब में बेचता था नशा, 1 किलो अफीम समेत काबू
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)