लायन एसके बांसल डायमंड व लायन रोहित गर्ग गोल्ड मेडल से सम्मानित
लायन क्लब इंटरनेशनल द्वारा पिछले 25 वर्षों से बढ़िया सेवाएं निभा रहे लायन एसके बांसल जो कि एनजीओ के जिला कोआर्डिनेटर भी हैं, को डायमंड मेडल इंटरनेशनल लायन द्वारा भेजा गया।
इसके अलावा रोहित गर्ग सीए (लायन क्लब मोगा सेंट्रल) को भी उनकी सेवाओं को देखते हुए गोल्ड मेडल भेजा गया। लायन क्लब मोगा सेंट्रल की एक बैठक जो कि अध्यक्ष साहिल गर्ग के नेतृत्व में हुई, में इन दोनों सदस्यों को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष साहिल गर्ग ने बताया कि क्लब के लिए बड़े मान वाली बात है कि उनके क्लब के सदस्यों को लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा यह अवार्ड प्राप्त हुआ है। एसके बांसल ने कहा कि हम कितना भी बड़ा रुतबा, जायदाद, पढ़ाई, बिजनेस या और क्षेत्र में प्रसिद्धि हासिल कर लें, लेकिन समाज सेवा के बिना हम अधूरे हैं। इस मौके पर गुरदेव सिंह बराड़, भगवंत सिंह बराड़, रोहित गर्ग, प्रयाशु शर्मा, शिवम बांसल, रणधीर गोयल, सिद्धार्थ शर्मा, सुरेश बांसल, साहिल कुमार आदि उपस्थित थे।