- Hindi News
- National
- Moga News Lions Club Moga Central Will Make People Aware Of Rescue From Coronavirus
कोरोनावायरस से बचाव संबंधी लोगों को जागरूक करेगा लायंस क्लब मोगा सेंट्रल
लायंस क्लब मोगा सेंट्रल की बैठक लायन साहिल गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला किया गया कि लायंस क्लब मोगा सेंट्रल इस वायरस संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया, फ्लैक्स द्वारा लोगों को जागरूक करेगा। इस मौके सचिव एनजीओ एसके बांसल ने कहा कि हाथों की साफ-सफाई रखने के अलावा खांसते या छींकते समय मुंह पर रूमाल आदि का प्रयोग करें तथा मुंह को मासक से ढककर रखें। इस मौके पर अध्यक्ष साहिल गर्ग, एसके बांसल, रोहित गर्ग, साहिल सिंगला, गुरदेव सिंह बराड़, शुभम बांसल, प्रयाशू शर्मा, रणधीर गोयल, सिद्धार्थ शर्मा, भगवंत बराड़, सुरेश बांसल, शिवम बांसल आदि हाजिर थे।
बैठक में जानकारी देते हुए लायंस क्लब मोगा सेंट्रल के मेंबर।