पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली विभाग के कर्मचारी को लौटाया खोया हुआ मोबाइल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सब्जी मंडी कोटकपूरा से सब्जी विक्रेता को मिला बिजली विभाग के कर्मचारी का खोया मोबाइल सब्जी विक्रेता ने ढूंढ़कर इसके मालिक तक पहुंचाया। गांव किंगरा के सब्जी विक्रेता मक्खन सिंह कोटकपूरा की सब्जी मार्केट में सब्जी बेचने के कार्य करता था। गत शनिवार शाम को उसे सब्जी मंडी से एक लावारिस मोबाइल मिला। मोबाइल मिलने के बाद मखन सिंह ने मोबाइल पर आई काल से फोन के मालिक बिजली विभाग के कर्मचारी कृष्ण भारद्वाज के तौर पर की। कृष्ण भारद्वाज को गांव किंगरा बुलाकर वहां गुप्तचर विभाग के अधिकारी गुरमीत सिंह, विजय कुमार व कृष्ण सिंह की उपस्थिति में उसे मोबाइल के असल मालिक तक पहुंचाया।

मोबाइल फोन उसके मालिक कृष्ण भारद्वाज को देता मक्खन सिंह।
खबरें और भी हैं...