मांगों संबंधी मजदूर शक्ति पार्टी ने की मीटिंग
मजदूर शक्ति पार्टी भारत की मीटिंग प्रीतम सिंह फतेहगढ़ कोरोटाना जिला प्रधान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें निर्मल सिंह राजेआना राष्ट्रीय प्रधान मजदूर शक्ति पार्टी भारत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने गरीब मजदूरों को बजट में कोई राहत नहीं दी, मजदूरों की दिहाड़ी कम से कम 1 हजार रुपए और 5 लाख का बीमा सरकार को करना चाहिए था। मजदूरों को अपने हक हासिल करने के लिए अपनी अलग पहचान बनाने के लिए आती विधान सभा चुनाव में अपने प्रतिनिधी भेजने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में भारतीय केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को मिलकर वफद ने मजदूरों की मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके अवतार सिंह, तोता नाथ, भिन्दर सिंह, तरसेम सिंह, वीरपाल कौर,जसवीर कौर, परमजीत कौर ने भी विचार रखे।