महिला पुलिस कर्मियों के लिए लगाया मेडिकल कैंप
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला पुलिस कर्मचारियों के लिए मेडिकल चेकअप कैंप पुलिस हेडक्वार्टर में लगाया गया। इस मेडिकल कैंप में डॉक्टर नीलू थापर कौड़ा द्वारा महिला पुलिसकर्मियों के ब्लड शुगर, ब्रेस्ट कैंसर व सर्वाइकल से संबंधित जांच की गई। डॉक्टर नीलू थापर ने कहा कि बीमारी कोई भी हो अगर पहली स्टेज पर ही उसका उपचार हो जाए तो इलाज सम्भव है। एसएसपी हरमनवीर सिंह गिल ने बताया कि महिला दिवस को समर्पित कैंप लगाने का उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। एसपीडी हरिंदर पाल सिंह परमार ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा जिले में तैनात 188 महिला कर्मचारियों का मेडिकल चेकअप किया जाएगा। महिला कर्मचारियों के 30-30 का बैच बनाकर उनका अलग-अलग डॉक्टरों की टीमों द्वारा चेकअप किया जाएगा।