वामपंथियों की 25 को लुधियाना में होने वाली रैली संबंधी बैठक आयोजित
अजीतवाल|केंद्र सरकार की लोक विरोधी नीतियों और सांप्रदायिक एजेंडों के विरोध में अलग - अलग कामरेड संगठनों की लुधियाना में 25 मार्च को होने वाली साझी रैली में शमूलियत करने सबंधी गांव ढुड्डीके में मीटिंग हुई। इस दौरान सीपीआई और सीपीआई (एमएल) के नेताओं स्वराज सिंह ढुड्डीके, निरभै सिंह ढुड्डीके ने कहा कि सरकार की हरेक नीति जहां सीधे रूप में काम करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्य कर रही हैं, वहीं कॉर्पोरेट घरानों का पेट भरने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही और लोगों को उनके मौलिक अधिकारों से भी वंचित किया जा रहा है। इस मौैके पर गुरचरन सिंह, जसमेल सिंह, नछत्तर सिंह, महिंदर सिंह, हरबंस सिंह मौजूद रहे।