पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरओ लगवाने को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले लंबे समय से शहर के अलग-अलग वार्डों में आरओ लगवाने की मांग को लेकर साई बाबा लंगर समाज सेवा सोसायटी ने निगम कमिश्नर अनिता दर्शी को ज्ञापन सौंपा। निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते सोनू अरोड़ा ने कहा कि शहर के लोग नियमित रूप से वाटर टैक्स जमा कर रहे हैं। लेकिन शहर के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। दूषित पानी के कारण एक के बाद एक क्षेत्रों में बीमारियां फैल रही हैं। उनकी संस्था शुद्ध पानी के लिए 3 जून 2015 से लगातार लड़ाई लड़ रही है और यह लड़ाई अंजाम तक पहुंचने तक जारी रहेगी। शहर की जरूरत देखते हुए 31 आरओ लगाने का काम जल्द शुरु किया जाए नहीं तो वो बड़ा संघर्ष करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर सुनील खन्ना, कमल कुमार व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...