पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Millions Of Rupees Loaned Sheller Owner Fled Abroad With Family

बैंकों के करोड़ों रुपए का कर्जदार शेलर मालिक परिवार के साथ विदेश भागा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैकों के करोड़ों रुपए के अलावा कुछ जमींदारों के रुपए लेकर गायब होने वाले निहाल सिंह वाला एक परिवार के सात लोगों के बारे में वीरवार देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं पुलिस लुधियाना के परिवार से अच्छे रिश्ते रखने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं चर्चा चल रही है कि परिवार के सभी सदस्यों को विदेश में पीआर मिलने के चलते जहाज से विदेश के लिए उड़ गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल, एसपी-डी हरिंदर पाल सिंह परमार, सीआईए प्रभारी तरलोचन सिंह समेत जिले के बड़े पुलिस अधिकारी निहाल सिंह वाला पहुंचे। होली वाले दिन मंगलवार से लापता कस्बे के नामी व्यापारी तरसेम लाल कस्बा वासियों व रिश्तेदारों को हिमाचल में माता के दर्शनों के लिए जाने की बात कहकर निकले थे।

जो 4 नाम लिखकर छोड़े उनमें अकाली व कांग्रेसी नेता, खद्य अधिकारी शामिल

इसके अलावा व्यापारी परिवार द्वारा जिन चार लोगों के नाम लिखकर गए हैं कि इनसे रुपए वसूले जाएं। उनमें कस्बा बाघापुराना का बड़ा अकाली नेता, एक कांग्रेसी नेता, फूड सिविल सप्लाई का बड़ा अधिकारी के अलावा एक व्यक्ति कस्बा निहाल सिंह वाला से संबंधित है। पुलिस द्वारा वीरवार को चारों को अलग-अलग से बुलाकर पूछताछ की गई है। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। वहीं परिवार को ढूंढने के लिए अलग-अलग टीमें भेजी गई है। अभी तक की जांच में आया है कि व्यापारी परिवार ने कस्बे के एक बैंक से 12 करोड़ रुपए की लिमिट बनवा रखी थी। सभी बैंकों से जानकारी इकट्ठी की जा रही है कि कितने रुपए बैंकों को देने हैं।

चर्चा... परिवार को मिल चुका था पीआर विदेश भागने के लिए थी मौके की तलाश

पुलिस को पता चला कि व्यापारी द्वारा बैंकों को करोड़ों रुपए का लेन देन है। ऐसे में कस्बे के सभी बैंक मैनेजरों को बुलाकर उसने जांच की जा रही है कि उक्त लोगों ने किस बैंक के कितने रुपए देने थे। लेकिन अभी तक किसी ने भी पुलिस को लिखित में कुछ नहीं दिया है कि किसने कितने रुपए लेने है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि परिवार को विदेश में पक्के तौर पर पीआर मिल चुकी थी। वह मौके की तलाश में थे। ऐसे में वह विदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। इसलिए माना जा रहा है कि उनके मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं।

पुलिस ने व्यापारी के एक करीबी काे लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

उधर व्यापारी परिवार के रिश्तेदारों का घर पर लगातार आना जारी है। पुलिस का बड़ा अधिकारी एक-एक करके सभी रिश्तेदारों से बात कर रहे हैं, ताकि बातों-बातों में किसी से कोई काम की बात निकल अाए, जिसके जरिए व्यापारी परिवार को ढूंढने में आसानी हो। पुलिस द्वारा बुधवार से चार टीमें बनाकर सात सदस्यों को ढूंढ़ने में लगा दी है। एक टीम को हिमाचल प्रदेश में, एक टीम को लुधियाना, एक टीम को संगरूर में जहां उनके फोन लोकेशन आ रही थी। पुलिस टीम बडबड टोल प्लाजा से खाली हाथ लौट आई है। एक टीम को अन्य जगह भेजा है। पुलिस सारे मामले को गुप्त ढंग से ट्रेस करने में जुटी है। वहीं लुधियाना गई पुलिस टीम ने व्यापारी परिवार के करीबी नीरज बांसल निवासी लुधियाना को हिरासत में लेकर निहाल सिंह वाला लाकर पूछताछ कर रही है। वहीं गायब सदस्यों को कुछ सामान भी लुधियाना से बरामद हुआ है। पुलिस को जहां से सामान बरामद हुआ वहां तहकीकात की जा रही है। परिवार के सदस्य अगर वहां आए थे, तो कितनी देर वहां रुके अाैर आगे किस ओर गए हैं। उधर जैसे-जैसे तरसेम लाल व उनके परिवार के लोगों के संबंध में बात इलाके में फैल रही है। जिन लोगों ने रुपए लेने हैं, वह थाना निहाल सिंह वाला में पहुंच रहे हैं। लेकिन वह मीडिया के सामने आने को तैयार नहीं है।

व्यापारी के घर के बाहर एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल, एसपीडी समेत पुलिस अधिकारी जांच करते।
खबरें और भी हैं...