पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Mla First Stuck In Development Work Now Started Getting Work Done By The End Of The Term Of Councilors Mayor Akshit Jain

विधायक पहले विकास कार्यों में राेड़ा अटकाते रहे, अब पार्षदों का कार्यकाल खत्म होते ही करवाने लगे काम : मेयर अक्षित जैन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेयर अक्षित जैन ने रविवार को प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी शहर के विकास कार्य रूकवाकर नगर निगम का पांच साल का कार्यकाल पूरा होते ही फिर से शहर में विकास कार्य शुरू कर ओछी राजनीति का सबूत दिया है। इसमें निगम के बड़े अधिकारियों ने भी अहम भूमिका निभाई है।

मेयर ने कहा कि वह तो शुरू से ही कहते आ रहे थे कि शहर में विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए। इसके लिए चाहे होने वाले विकास कार्यों का श्रेय लेने के लिए सत्ताधारी पार्टी के नेता ही उद्घाटन कर लेते, लेकिन शहरवासियों की परेशानियों का सामना तो न करना पड़ता।

हाउस की बैठक में पास कार्यों को मंजूरी न देने का आरोप

मेयर ने कहा कि अब जैसे ही निगम में पार्षदों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। पिछले दो दिनों से शहर में लाइटों को ठीक करने या नई लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। मेयर ने कहा कि दिसंबर 2019 में निगम कार्यालय की ओर से 77 विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए थे। इनमें से 63 विकास कार्यों 856.80 लाख रुपए के कार्यों के रेट ठेकेदारों की ओर से भरे गए थे। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की शह पर निगम कमिश्नर द्वारा टेक्निकल विड्ज न खुलवाई गई। इससे लाखों रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए। इसके अलावा 15 कार्यों जिनकी लागत 145.08 लाख रुपए थी, जो दोबारा से टेंडर काल करने थे, लेकिन निगम कमिश्नर कार्यालय की ओर से इस पर काम नहीं किया गया। इसके अलावा निगम में जरनल हाउस की बैठक में आठ अगस्त व 17 दिसंबर 2019 को 56 विकास कार्यों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी थी, लेकिन सरकार की ओर से हाउस की बैठक में पास किए कार्यों को मंजूरी ही नहीं दी गई। उनका कहना है कि मोगा विधायक निगम के कार्यों में रोड़ा बने रहे, जिसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसका जवाब विधायक व उनकी पार्टी के नेताओं को आने वाले नगर निगम चुनाव में शहर की जनता को देना होगा।

मेयर ने 5 साल में कुछ नहीं किया, अब दूसरे के सिर ठीकरा फोड़ रहे

हम तीन साल से विधायक हैं। जबकि मेयर ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। अगर वह पांच साल में कुछ नहीं कर पाए तो उसका ठीकरा मेयर हमारे सिर क्यों फोड़ रहे हैं। अगला नगर निगम चुनाव शहर की जनता के हाथ में है। अब जनता तय करेगी कि अगला हाउस किसका हो।
डॉक्टर हरजोत कमल, मोगा विधायक (कांग्रेस)


मेयर अक्षित जैन
खबरें और भी हैं...