पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Molesting Woman Returning With Milk Trying To Get Her Tied Up With Rope

दूध लेकर लौट रही महिला से की छेड़छाड़ रस्सी से बांधकर उठा ले जाने की कोशिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव से दूध लेकर घर लौट रही 30 साल की महिला को तीन लोगों ने रास्ते में घेर कर जबरन उठाने की कोशिश की, शोर मचाने पर कुछ लोग इकट्ठे हुए तो उक्त लोग उसे फेंक कर फरार हो गए। इस दौरान महिला घायल हो गई। उसे सरकारी अस्पताल में लाकर दाखिल करवाया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को भेज दी गई है।

गांव साफूवाला निवासी ज्योति ने बताया कि वह शादीशुदा है। ससुराल घर नानकसर में है, लेकिन उसका पति हरप्रीत सिंह एक साल से विदेश में रहता है। ऐसे में वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके गांव साफूवाला में रह रही है। पिता वृद्ध होने के चलते चल फिर नहीं सकते और भाई घर नहीं थे। रविवार की शाम को सात बजे वह अकेली गांव से दूध लेकर घर लौट रही थी। इतने में तीन लोगों ने अकेली पाकर उसे घेरा और छेड़छाड़ करने लगे। उसके द्वारा विरोध करने पर रस्सी से बांधकर जबरदस्ती उठाने लगे, उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर कुछ लोग इकट्ठा हुए तो वह लोग उसे छोड़कर भाग गए। इस दौरान वह घायल हो गई। उसे घायल हालत में सरकारी अस्पताल में लाकर दाखिल करवाया गया है।

खबरें और भी हैं...