पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुखमनी साहिब का पाठ कर नए सेशन की शुरुआत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसएफसी स्कूल में नए सेशन की शुरुआत श्री सुखमनी साहिब का पाठ करके की गई। स्कूल के प्रांगण में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में विद्यार्थियों, अध्यापकों व मैनेजमेंट द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। इसके उपरांत रागी जत्थे द्वारा गुरु साहिबानों का यश गायन करके विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को लेकर अरदास करके सभी विद्यार्थियों को गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।

चेयरमैन मनमोहन जिंदल, डायरेक्टर अभिषेक जिंदल व प्रिंसिपल शीनम जिंदल ने कहा कि कोई भी शुभ कार्य परमात्मा का नाम लेकर किया जाता है। इसी उद्देश्य को लेकर आज स्कूल में सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया है।

एसएफसी स्कूल में आयोजित श्री सुखमनी साहिब के पाठ में उपस्थित विद्यार्थी व स्टाफ।
खबरें और भी हैं...