पुराने छात्रों ने नए छात्रों संग साझा किए अनुभव
बाबे के कॉलेज ऑफ एजूकेशन दोधर में छठी एलुमनी मीट करवाई गई। इस मीट में 2016 से 2019 तक के छात्रों ने भाग लिया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के एलमुनि गगनदीप जिंदल अध्यक्ष सेकर्ड हार्ट यूनिवर्सल स्कूल बिलासपुर ने मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया। कार्यक्रम की अगुवाई सुनीता रानी व सहायक प्रोफेसर हरमंदर सिंह ने की। समागम में पुराने छात्राओं ने भाग लिया, जिसमे विशेष प्राप्तियां करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुराने छात्राओं ने नए विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और मनोरंजक खेलों में भी भाग लिया। नए छात्रों ने अपने पुराने छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जसकिरण कौर दयाल ने कालेज में आए हुए सभी पुराने छात्रों का अभिनंदन किया।