दो हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियों समेत एक काबू
कोटकपूरा|थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने गांव पंजगराई में कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियों समेत एक व्यक्ति को काबू कर कार्रवाई की है। थाना सदर कोटकपूरा के तहत आती पुलिस चौकी पंजगराई के प्रभारी एसआई सुखदर्शन कुमार ने गांव हरिएवाला जिला मोगा वासी गगनदीप सिंह को काबू कर उससे करीब दो हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस ने आरोपी गगनदीप सिंह को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।