पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Panchayats Organized For The Promotion Of Qualitative Education

गुणात्मक शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए पंचायतों का कराया समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा देने तथा 8 करोड़ 49 लाख रुपए की ग्रांटों से सरकारी स्कूलों की दशा बदलने के लिए रविवार को मोगा डाइट में सरपंचों, पंचायतों तथा गण्यमान्य सज्जनों का शिक्षा समारोह करवाया गया। इस समारोह में विधायक डाॅ. हरजोत कमल ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की।

इस मौके पर डा. हरजोत कमल ने कहा कि 12वीं तक लड़के-लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा, नवीनतम, टैक्नोलॉजी वाली शिक्षा प्रणाली के तहत स्कूलों में ई-कंटेंट द्वारा हो रही पढ़ाई, सीसीटीवी कैमरे, लैबोरेटरियों, कंप्यूटर लैब, खेलों का सामान, स्मार्ट क्लासों के लिए एलईडीज, अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई तथा इमारतों के निर्माण के माध्यम से कैप्टन सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाई है। विधायक डाॅ. हरजोत कमल ने समागम के उपरांत शिक्षा सुधार लहर के लिए पंचों-सरपंचों के काफिले को रवाना किया।

समारोह में जिला शिक्षा अफसर (सेकेंडरी) जसपाल सिंह औलख, राकेश मक्कड़ डिप्टी डीईओ, प्रगट सिंह बराड़ डिप्टी डीईओ प्राइमरी, सुखचैन सिंह हीरा प्रिंसीपल डाइट, अवतार सिंह कोऑर्डिनेटर स्मार्ट स्कूल, मनजीत सिंह सहायक कोऑर्डिनेटर स्मार्ट स्कूल, मनमीत सिंह राय कोऑर्डिनेटर पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब, कमलजीत कौर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस शहरी, रविन्द्र बजाज सचिव पंजाब कांग्रेस तथा मीडिया कोऑर्डिनेटर हर्ष गोयल शामिल थे।

विधायक डा. हरजोत कमल सरपंचों व पंचों को शिक्षा सुधार लहर के लिए रवाना करते हुए।
खबरें और भी हैं...