पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Parents Give Time To Children Keep Them Away From Mobile Phones As Far As Possible Vinita Sood

अभिभावक बच्चों को समय दें, जहां तक हो सके उनको मोबाइल फोन से दूर रखें : विनीता सूद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसबीआरएस गुरुकुल स्कूल की ओर से गांव तखानवध में सेमिनार करवाया गया। इसमें कोऑर्डिनेटर विनीता सूद, प्रिंसीपल धवन कुमार भी उपस्थित हुए। इस दौरान विनीता सूद ने कहा कि आज जरूरत है कि अभिभावक अपने बच्चों को समय दें तथा जहां तक हो सके कि उनको मोबाइल फोन से दूर रखें। क्योंकि मोबाइल फोन के कारण आजकल नौजवान पीढ़ी अपने सभ्याचार व परिवार से टूटती जा रही है। इस कारण आपसी भाईचारक सांझ खत्म हो रही है। इसलिए बच्चों को किताबी ज्ञान देने के अलावा उनको नैतिक कदरों, कीमतों से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।

इस मौके पर विद्यार्थियों के मध्य नैतिक शिक्षा, ड्राइंग के मुकाबले करवाए गए। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चमकौर सिंह, ग्रंथी हरभजन सिंह, ईश्वर सिंह, नारायण सिंह, जगरूप सिंह ने विद्यार्थियों को ईनाम देकर सम्मानित किया।

विद्यार्थियों को सम्मानित करते गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चमकौर सिंह व अन्य।
खबरें और भी हैं...