पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Pledge To Create Malnutrition Free And Healthy India On 5th Day Of Nutrition Week

पोषण सप्ताह के 5वें दिन कुपोषणमुक्त व सेहतमंद भारत बनाने का लिया प्रण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में जारी पोषण सप्ताह के पांचवें दिन जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा एडीशनल डिप्टी कमिश्नर अनीता दर्शी के नेतृत्व में भारत के बच्चों, किशोरों व महिलाओं को कुपोषण मुक्त, सेहतमंद व मजबूत बनाने का प्रण लिया गया। इस दौरान उप मंडल मजिस्ट्रेट बाघापुराना स्वर्णजीत कौर, एसडीएम निहाल सिंह वाला राम सिंह, जिला प्रोग्राम अफसर गुरचरण सिंह व स्वच्छ भारत प्रेरक मनकीरत कौर के अलावा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

एडीशनल डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि विभागों जिनकी गतिविधियां एक्शन प्लान के अनुसार निश्चित की गई हैं, वह जिला मोगा के संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में बाल विकास प्रोजेक्ट अफसरों व आंगनबाड़ी वर्करों के सहयोग से संयुक्त पोषण अभियान की जागरूकता देने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों व लड़कियों को एनीमिया से मुक्त करना, कुपोषण को खत्म करना है। इस मौके पर एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने इस पोषण अभियान के सप्ताह को घर-घर मुहिम बनाने के लिए अपने विचार रखे।

बच्चों को सिखाया हाथ धोने का तरीका

मोगा | पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए वचनबद्ध है और पोषण अभियान के अंतर्गत जिलों के 6 साल तक के बच्चों, किशोरियों व गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाती माताओं की पोषक स्थिति में सुधार लाने के लिए हर संभव य| किये जा रहे हैं। उक्त जानकारी देते जिला प्रोग्राम अफसर गुरचरन सिंह ने बताया कि जिले में शुरू हुआ पोषण पखवाड़ा जो कि 22 मार्च तक मनाया जा रहा है, के अधीन अलग-अलग गतिविधियां जारी हैं। इस पखवाड़े के चौथे दिन स्कूलों, आंगनबाड़ी सेंटरों में हाथ धोने के तरीकों के बारे में जागरूकता गतिविधियां करवाई गई। उन्होंने बताया कि बच्चों के पहले 1,000 दिन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं और पहले 6 महीने तक केवल मां का दूध बच्चों के लिए अति महत्वपूर्ण होता है। पोषण अभियान के अंतर्गत किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाती माताओं और 6 साल तक के बच्चों की देखभाल की तरफ विशेष कर ध्यान दिया जा रहा है।

कुपोषण मुक्त सप्ताह की शपथ लेते एडीशनल डिप्टी कमिश्नर अनीता दर्शी व अधिकारी।
खबरें और भी हैं...