- Hindi News
- National
- Moga News Police Found 10 Cases Of Alcohol Recovered From The Driver39s Car
पुलिस को देख भागा चालक कार से 10 पेटी शराब बरामद
दूसरे मामले में एक व्यक्ति 2 पेटी सहित गिरफ्तार
दो विभिन्न मामलों में पौने 12 पेटियां शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। फरार आरोपी अपनी स्विफ्ट कार मौके पर छोड़ गया। थाना सिटी साउथ के एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस द्वारा इंद्राकालोनी में गश्त के दौरान शक के आधार पर एक स्विफ्ट कार को आते देख उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी चालक पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर मौका से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेने पर चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब की दस पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने गाड़ी व अवैध शराब को कब्जे में लेने के बाद फरार आरोपी जगदेव सिंह गोरा निवासी इंद्रा कालोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दूसरे मामले में थाना सिटी वन के हवलदार जगमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान दाना मंडी में एक व्यक्ति को शकी हालत में देखकर उसे रोक सामान की तलाशी लेने पर अवैध शराब की 20 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह निवासी दाना मंडी टेलीफोन एक्सचेंज के निकट निवासी को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है।