सालाना शहादत जोड़ मेले का पोस्टर रिलीज
शहादत जोड़ मेले का पोस्टर रिलीज करते संत बाबा गुरदीप सिंह व अन्य।
बाघापुराना | गुरुद्वारा शहीद बाबा तेगा सिंह चंद पुराना में मनाए जा रहे सालाना शहादत जोड़ मेले का पोस्टर गुरुद्वारा साहिब में संत बाबा गुरदयाल सिंह मक्के वालों और मुख्य सेवदार संत बाबा गुरदीप सिंह ने रिलीज किया।
इस मौके पर बाबा गुरदीप सिंह ने बताया कि 15 मार्च को करवाए जा रहे समागम की सभी तैयारियां मुकम्मल हैं और इलाके भर की संगत की तरफ से जगह-जगह चाय-पकौड़े के लंगर, छबीलें, जलेबियों के लंगर भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समागम में संतों, महापुरुषों, पंथ प्रसिद्ध कथावाचक बाबा बंता सिंह, प्रसिद्ध ढाडी तरसेम सिंह मोरांवालिया, बीबी अमनदीप कौर खालसा नकोदर वाली, भाई इकबाल सिंह और भाई जसविन्दर सिंह लुधियाने वाले संगतों को गुरु इतिहास सुनाकर निहाल करेंगे। इस मौके पर भाई गुरदीप सिंह टांडा, सुक्खा सिंह मोगा, चमकौर सिंह चन्दपुराना आदि उपस्थित थे।