श्रीराम शरणम् आश्रम में करवाई प्रार्थना सभा
श्री राम शरणम् आश्रम में वीरवार रात्रि विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
आश्रम के मुख्य सेवादार प्रदीप बजाज ने कहा कि भक्ति के मार्ग पर चलना बहुत कठिन कार्य है। रास्ते से भटकाने वाले बहुत मिलेंगे, अक्सर कहते हुए मिलेंगे कि राम राम कहने से क्या होता है, जीवन मिला है नाचने गाने, मौज मस्ती के लिए, पर हमे हमेशा ऐसे लोगों से दूरी बनाये रखनी है। नाम का सहारा लेकर भव सागर से पार पाना है।
परी जिंदल ने मैं क्या जानू मेरे रघुराई, तू जाने मेरी किसमे भलाई..., निधि गोयल ने ओ पालन हारे निर्गुण और न्यारे, तुम्हरे बिन मेरा कोई नहीं... गाकर माहौल भक्तिमय बनाया। प्रदीप बजाज ने बताया कि राम गंज मंडी के साधक परिवारों में 101 दिन से चल रहे जप यज्ञ कि पूर्णाहुति 25 मार्च को होगी। 15 मार्च को शाम 6.30 बजे से 8 बजे तक श्री राम शरणम् आश्रम में महासत्संग होगा।
श्रीराम शरणम् आश्रम में भजनों का गायन करते साधक।