पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Promila Manrai And Lata Jaiswal Became The Leaders Of The Women39s Khatri Sabha

प्रोमिला मनराय और लता जैसवाल बनीं महिला खत्री सभा की सरपरस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिलाओं का समाज के प्रत्येक वर्ग समुदाय, क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान है। यह जानकारी महिला खत्री सभा की ओर से जिलाध्यक्ष नीतू चोपड़ा की अगुवाई में आयोजित समागम में महिला खत्री सभा की प्रदेश अध्यक्ष मीना कोहली ने दी। इस दौरान महिला खत्री सभा के साथ जुड़ी नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया। नए पदाधिकारियों में प्रोमिला मेनराय व लता जैसवाल को महिला खत्री सभा की सरपरस्त, सोनिका बेदी को महिला खत्री सभा का नगर अध्यक्ष व सोनल मनचंदा को महासचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त चुने गए पदाधिकारियों को सिरोपा व सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सोनिका बेदी व महासचिव सोनल बेदी ने कहा कि महिला खत्री सभा ने जो भरोसा एव विश्वास उन पर जताया है, वह उसे पूरी तनदेही के साथ निभाएंगी। इस मौके पर खत्री सभा पंजाब के प्रदेश सीनियर उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष वरिंदर कौड़ा, कार्यकारिणी सदस्य जतिंदर सिंह बेदी, अध्यक्ष सुभाष सहगल, पंजाब यूथ खत्री सभा के जिला इंचार्ज मुनीश मेनराय, मंत्री शिव टंडन, कोषाध्यक्ष नानक चोपड़ा, सुभाष धीर, तरसेम जंड, मनोज जैसवाल, खुशदीप गांधी, संदीप कोहली, डाॅ. प्रोमिला सामा, लता जैसवाल, समिता, रवनीत बेदी, सोनल मनचंदा, पूजा धवन, पिंकी लूंबा, मोनिका, वीना सहगल, सोनिया, रीमा खन्ना, रिद्धि, सोनिका बेदी, ममता मोंगा, उषा रानी, प्रवीण कपूर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...