पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स कीहड़ताल को पीएसयू का समर्थन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन (पीएसयू) की तरफ से गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स की सरकारी काॅलेज ढुड्डीके में चल रही हड़ताल का समर्थन किया गया। उन्होंने मांग की कि विद्यार्थियों से पीटीए वसूलना बंद किया जाए और लेक्चररों को विद्यार्थियों की फीसों में से वेतन देने की बजाय सरकारी खजाने में से दिया जाए। इस मौके जिला प्रधान मोहन सिंह औलख ने कहा कि सरकारें लगातार निजीकरण की नीति पर चलते स्कूलों कॉलेजों का निजीकरण कर रही है और शिक्षा को आम लोगों की पहुंच से दूर किया जा रहा है। सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि हरेक सरकारी विभागों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। कभी बीएसएनएल, कभी भारत पैट्रोलियम, सरकारी स्कूल, सरकारी काॅलेज, अस्पताल, सरकारी सड़कें और बिजली महकमा सभी धीरे धीरे प्राइवेट किए जा रहे हैं या प्राइवेट किये जा चुके हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है। जब भी लोगों की भलाई के लिए कोई फंड जारी करने होते हैं तो सरकार यह कह कर हाथ खड़े कर देती है कि सरकार का खजाना खाली है। दूसरी तरफ इन मांगों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए और देश को फासीवादी राज में बदलने के लिए गाय हत्या, लव जेहाद, तीन तलाक, राम मंदिर एनआरसी जैसे मुद्दे उछाले जाते हैं। इस मौके दविन्दर सिंह, जगदीप सिंह, मनप्ररीत सिंह, कुलविन्दर कौर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...