पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Punjab Subordinate Services Federation Meets Forest Range Officer To Give Outstanding Salary

बकाया वेतन देने के लिए पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ने की वन रेंज अफसर से मुलाकात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब सबाॅर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन जिला अध्यक्ष सत्यम प्रकाश के नेतृत्व में शुक्रवार को एक वफद स्थानीय वन रेंज अफसर बलजीत सिंह कंग से उनके दफ्तर में मिला। इस बैठक में जत्थेबंदी द्वारा जंगलात विभाग के दिहाड़ीदार मुलाजिमों की मांगों जैसे मुलाजिमों की हाजिरी डाटा पूरा करने, सरूप सिंह व जसविंदर सिंह की अप्रैल 2019 की लंबित पड़े वेतन की अदायगी, जुगराज सिंह, तरसेम सिंह व सुखविंदर सिंह की दिसम्बर 2019 की बकाया वेतन देने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस पर वन रेंज अफसर ने दफ्तर के क्लर्क की ड्यूटी लगाई तथा रुके वेतन की अदायगी के लिए मुलाजिमों से संबंधित बीटों के वन गार्डों को हिदायत की कि रुका वेतन 31 मार्च से पहले-पहले संबंधित मुलाजिमों को दिया जाए।

इस मौके पर कुलदीप सिंह पप्पू, सत्यम प्रकाश, रेशम सिंह, काला सिंह, राजेन्द्र सिंह रियाड़, सतपाल सिंह, चन्द्रदेव, सुखा अध्यक्ष कोटईसे खां, कुलविंदर सिंह ब्लाक अफसर, हरबंस सिंह ब्लाक अफसर, हरदीप सिंह वन गार्ड, कमलजीत सिंह वन गार्ड, प्रेम सिंह, अमरजीत कौर आदि उपस्थित थे।

वन रेंज अफसर बलजीत सिंह कंग से मुलाकात करते फेडरेशन सदस्य।
खबरें और भी हैं...