मकान विवाद में रिश्तेदारों ने मां-बेटे पर किया हमला
मकान विवाद के चलते मां-बेटे को रिश्तेदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल मां-बेटे को सरकारी अस्पताल में लाकर दाखिल करवाया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को भेज दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार 48 साल की गीता रानी ने बताया कि उसके पति बलबीर सिंह के मकान पर रिश्तेदारों का कब्जा है। ऐसे में मंगलवार को वह अपने मकान में सामान रखने के लिए गए तो उन लोगों ने उसे व उसके बेटे अक्षित पर हमलाकर घायल करने के अलावा सामान में तोड़फोड़ दी। जबकि उन्हें घायल हालत में अस्पताल लाकर दाखिल करवाया गया है।