सेवानिवृत्त अध्यापकों काे किया सम्मानित
डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट यूनियन के कमेटी सदस्य निताशा कौशल व गुरचरण सिंह का सरकारी स्कूल से सेवामुक्त होने पर स्वतंत्रता सेनानी भवन में सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में निताशा कौशल, डॉ. प्रदीप शर्मा, संतोष कुमारी, गुरचरण सिंह, डीटीएफ पंजाब के अध्यक्ष दिग्विजय पाल शर्मा व जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह उपस्थित थे। यूनियन की ओर से दोनों ही सेवा मुक्त हुए अध्यापकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुखपाल सिंह, गुरमीत सिंह, शिंगारा सिंह, कृष्ण दयाल, हीरा सिंह, स्वर्ण सिंह, परमजीत, गुरदीप सिंह, प्रेम सिंह, स्वर्णदास, नरिंदर शर्मा, इंद्र कुमार, जगदेव सिंह उपस्थित थे।