- Hindi News
- National
- Moga News Revolve The City By Decorating Sai Baba39s Palanquin With Flowers
साईं बाबा की पालकी को फूलों से सुशोभित कर की नगर परिक्रमा
कोटकपूरा बाईपास पर बने साईं धाम मंदिर में वीरवार रात्रि पालकी शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। पुजारी मोहित द्विवेदी व राजकुमार की अगुवाई में मंदिर के चेयरमैन डाॅ. दर्शन सिंगला, कोषाध्यक्ष चन्द्र सहगल ने साईं बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना की। साईं बाबा की पालकी को फूलों से सुशोभित करके नगर परिक्रमा की गई।
गायक विजय बंबे ने शिरडी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पे सवाली..., साईं बाबा तेरे दर पर आए हैं..भजनों से गुणगान किया।मन्दिर के अध्यक्ष अनिल सहगल ने बताया कि आस्था, भक्ति,श्रद्धा के प्रतीक साईं धाम मंदिर में प्रत्येक वीरवार को भारी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं।
इस अवसर पर डाॅ. दर्शन सिंगला, अनिल सहगल, चंद्र सहंगल, केवल सिंगला, सुनील कुमार, डिंपल, राजीव गुलाटी, बोबी कंबो, संजीव आहूजा, संदीप शर्मा, प्रेम कुमार, चन्द्र ढींगड़ा आदि उपस्थित थे।