शिअद ने बनाए 8 नए सर्कल अध्यक्ष
सर्कल अध्यक्षों को सम्मानित करते पूर्व कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह।
मोगा | रविवार को शिरोमणि अकाली दल की बैठक गुरुद्वारा बीबी काहनकौर में पूर्व कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस समय हलका मोगा के इंचार्ज बरजिंदर सिंह बराड़ के अलावा पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए कार्य करने वालों का पार्टी में हमेशा सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत सिंह को सर्कल घल्लकलां, रवदीप सिंह को सर्कल दौलतपुरा, गुरविंदर सिंह को सर्कल चड़िक, राजकुमार मुखीजा को सर्कल दशमेश नगर, मास्टर बलवीर सिंह को सर्कल गोधेवाला, हरदेव सिंह को सर्कल मेन बाजार, कुलदीप सिंह को सर्कल न्यू टाउन व तेजिंदर सिंह को गांव दुन्नने का सर्कल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नए चुने सर्कल अध्यक्षों को जत्थेदार तोता सिंह व बरजिंदर सिंह बराड़ ने सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।