- Hindi News
- National
- Moga News Sample For Indian Navy Personnel From Dubai And Person From Malaysia
दुबई से लाैटे भारतीय जल सेना कर्मी व मलेशिया से आए व्यक्ति के लिए सैंपल
गत दिवस विदेश से लौटे कोरोनावायरस के दो संदिग्ध मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा है। यह दोनों मरीज विभिन्न समय के दौरान विदेश से लौटे थे व काेरोना जैसे लक्षण होने के कारण उन्होंने खुद ही स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया।
एसएमओ फरीदकोट डाॅ. चंद्र शेखर ने बताया कि फरीदकोट का रहने वाला भारतीय जल सेना का कर्मचारी 4 फरवरी को किसी कार्य के लिए दुबई गया था व वहां से करीब तीन सप्ताह पहले लौटने के बाद वह दिल्ली व गुजरात गया था। उसे काेरोना जैसे लक्षण नजर अाने पर उसने विभाग की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया व विभाग के अधिकारियों ने पुरी सावधानी से उसे सिविल अस्पातल लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया।
95927-51011 व 70875-32997 मोबाइल नंबर पर दे सकते हैं सूचना
शुक्रवार को ड्रग ब्रांच के ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता व अमित बांसल ने लोगों की इस तरह लूट करने वालों की सूचना उनके मोबाइल नंबर-95927-51011 व 70875-32997 पर देने की अपील की। वहीं मास्क की जगह पर साफ कपड़े से मास्क की तरह ही अपना नाक व मुंह कवर कर सेहत के लिए किसी भी तरह के हानिकारक बीमारियां फैलाने वाले कीटाणुओं से बचने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की सूचना देने वाले के नाम को पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा व बीमारी की दहशत दिखाकर ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही उन्होंने इससे बचाव के तरीके भी बताए।
दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए पटियाला लैब भेजे
उन्हाेंने बताया कि काेरोना का दूसरा संदिग्ध मरीज फरीदकोट के नजदीक शेरेवाला का है जो 8 मार्च को मलेशिया गया था व वहां से 12 मार्च को वापस अाया व विभाग के विदेश से आने वाले लोगों के जांच के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए उसने भी विभाग की हेल्पलाइन नंबर पर खुद के फरीदकोट आने की रिपोर्ट की। इस पर कार्रवाई करते हुए उसे भी सिविल अस्पातल फरीदकोट के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों की स्थिति सामान्य है व दोनों के सैंपल लेकर जांच को पटियाला स्थित लैब में भेजे गए हैं व वहां से शनिवार तक रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस महामारी को लेकर विभाग पूरी तरह से सतर्क है।
मास्क व सैनिटाइजर की ब्लैक मार्केटिंग करने वालाेें पर हाेगी कार्रवाई : ड्रग इंस्पेक्टर
भास्कर न्यूज | मोगा
पिछले दिनों से कोरोनावायरस को लेकर विश्व के 80 देशों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस दहशत का फायदा उठाकर कुछ लोगों की ओर से मास्क व सैनिटाइजर की ब्लैक मार्केटिंग करने का मामला चर्चा में है। इसे देखते हुए जहां इस मामले में गंभीरता से जिम्मेवारी निभाते हुए समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लोगों को इससे बचने की अपील की थीं और ऐसा करने वालों को समाज व इंसानियत का बड़ा दुश्मन बताया था। इस मामले में अब सेहत विभाग की ड्रग ब्रांच ने भी कमर कस ली है। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि मास्क व सैनिटाइजर की ब्लैक मार्केटिंग करने वालाेें पर कार्रवाई हाेगी।
ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता व अमित बांसल बातचीत करते हुए।