पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचमुखी मन्दिर के स्थापना दिवस पर संकीर्तन 28 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोगा । श्री पंचमुखी संकट मोचन सेवा समिति मन्दिर की बैठक मुख्य संस्थापक हरिचंद टंडन की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष मनोज टंडन ने कहा कि पंचमुखी मन्दिर के स्थापना दिवस को लेकर 28 मार्च को 13वां वार्षिक संकीर्तन मन्दिर में करवाया जाएगा। भजन गायिका रेखा शर्मा जालंधर वाले, नरेश सितारा व पंकज दुबे मोगा वाले हनुमान जी की महिमा का गुणगान करेंगे। संकीर्तन में लक्की ड्राॅ द्वारा एक भाग्यशाली भक्त को हनुमान जी का सोने का लॉकेट प्रसाद रूप में दिया जाएगा। बैठक में सदस्यों की ड्यूटियां भी लगाई गई। इस अवसर पर रजिंदर अरोड़ा, रजिंदर जिंदल, दीपक कोछड़, सुरिंदर तायल, राजकुमार टंडन, राजेश कोछड़, शिव टंडन, रिशु अग्रवाल, भरत गुप्ता, शंकर टंडन उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...