पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला पुलिस कर्मियों के लिए दी स्कूटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन द्वारा महिला पुलिस कर्मियों को नई स्कूटी देकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मिनी सचिवालय में एसोसिएशन द्वारा आयोजित समागम में पहुंचे एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल, एसपीडी हरिंदर पाल सिंह परमार, डीएसपी सिटी परमजीत सिंह गिल को स्कूटी की चाबी सौंपते कहा कि यह एक्टिवा स्कूटी महिला पीसीआर पुलिसकर्मियों के लिए है, ताकि किसी भी समय जरूरत पड़ने पर महिला पुलिस कर्मियों के लिए यह सहायक बन सके।

एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि पुलिस पब्लिक की सेवा करती है जब पब्लिक पुलिस का सहयोग करती है तब क्राइम खत्म होता है। इसलिए सभी संस्थाएं पुलिस को नशा जड़ से खत्म करवाने के लिए सहयोग करें।

इस अवसर पर नवीन सिंगला, विजय गोयल, राकेश सितारा,आशीष बॉबी, रवि पंडित, सुरिंदर डब्बू, नानक चाेपड़ा, अशोक अरोड़ा, हुकमचंद अग्रवाल, विकास, सतपाल बिल्ला व एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

एसएसपी हरमनबीर गिल को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई स्कूटी भेंट करते नवीन सिंगला व एसोसिएशन के सदस्य।
खबरें और भी हैं...