सीनियर सिटीजन कौंसिल ने की बैठक
मोगा|सीनियर सिटीजन कौंसिल रिटायर्ड मुलाजिमों की कार्यकारिणी की बैठक रेडक्रास केयर सेंटर में हुई। जिलाध्यक्ष सरदारी लाल कामरा ने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकार से बुजुर्गों की सहूलियत के लिए बुजुर्ग भलाई एक्ट 2007 के प्रति जागरूकता लाने की मांग की है।