पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadik News Shiromani Akali Dal Unanimously Elected Six Circle Presidents

शिरोमणि अकाली दल ने सर्वसम्मति से किया छह सर्कल अध्यक्षों का चुनाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में विधान सभा क्षेत्र फरीदकोट के 6 सर्किल अध्यक्षों के चुनाव के लिए परमबंस सिंह बंटी रोमाना का नेतृत्व में गुरुद्वारा खालसा दीवान में बैठक का आयोजन किया गया। चुनाव बैठक में जिला फरीदकोट के आब्जर्वर गुलजार सिंह रणीके भी शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुलजार सिंह राणीके ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का इतिहास बलिदानों का रहा है। हलका प्रभारी परमबंस सिंह बंटी रोमाना ने बताया कि सर्वसम्मति से लक्ष्मण सिंह बराड़ को सर्कल अध्यक्ष गोलेवाला,तरसेम सिंह भोलूवाला को सर्कल अध्यक्ष पक्खी कला,शाम लाल को सर्कल अध्यक्ष सादिक, परमजीत सिंह झोटीवाला को सर्कल अध्यक्ष फरीदकोट देहाती, हरप्रीत सिंह संधू उर्फ गुरप्रीत सिंह संधू को सर्कल अध्यक्ष शहरी और हरिंदर सिंह काला को सर्कल अध्यक्ष शहरी(2) चुना गया। उन्‍होंने कहा कि पिछले विधान सभा और संसदीय चुनावों में इन नेताओं ने कठिन परिश्रम कर शिरोमणि अकाली दल कर वोटें बढाई। आने वालों 2022 की विधान सभा चुनावों में शिअद पंजाब में भारी बहुमत से सरकार बनाएगा। इस अवसर पर पी आर टी सी के पूर्व चेयरमैन नवदीप सिंह बब्बू बराड़,बीबी गुरिन्दर कौर भोलूवाला, जिलाध्यक्ष शहरी सतीश कुमार ग्रोवर, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन कुलतार सिंह बराड़,जिला महासचिव मघ्घर सिंह खालसा, सुरजीत सिंह शताब,बलजिन्दर सिंह,कुलदीप सिंह संधू,गुरकंवल सिंह संधू, गुरमीत सिंह संधू, हरचरन सिंह संधू, कुलविंदर सिंह संधू, जसकरन सिंह संधू, सुखजिन्दर सिंह, विवेक रोमाना,नरिन्दर सिंह शंटी, राजेश कुमार शर्मा समेत बडी संख्या में अकाली कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...