श्री ब्राह्मण सभा ने महिलाओं काे किया सम्मानित
श्री ब्राह्मण सभा पंजाब की ओर से महिला दिवस पर एक समारोह का आयोजन कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ने वाली बिरादरी की 30 महिलाओं को सम्मानित किया। प्रदीप भारती ने कहा कि महिलाएं समाज का मुख्य हिस्सा होती हैं और इनकी आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका होती है।
खनमुख भारती पत्तो ने कहा कि उन्हें गर्व है कि ब्राह्मण समाज की महिलाएं हर क्षेत्र में नए मुकाम हासिल कर रही हैं। देव प्रिया त्यागी ने महिलाओं के सम्मान में कविता प्रस्तुत की।
समारोह में पार्षद कमलेश शर्मा, कुसुम बाली, डॉ. मंजू भारद्वाज, अनमोल शर्मा, प्रिंसिपल रीमा शर्मा, समीक्षा शर्मा, शिव योगी कंवल शर्मा, समाज सेवी प्रेमलता शर्मा, रमन शर्मा, कांता देवी शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, अध्यापिका अमन ज्योति शर्मा, अंजली शर्मा, राजरानी शर्मा, रेखा रानी, मधु शर्मा, दीपी शर्मा, सुमन बाला, मंजू शर्मा, कांता रानी शर्मा अादि महिलाओं को सम्मानित किया गया।
भाई घनैया कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
धर्मकोट | भाई कन्हैया एकता कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। एडवोकेट राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को महिलाओं के मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सब इंस्पेक्टर हरजीत कौर ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। समागम में विद्यार्थियों द्वारा कविताएं व भाषण पेश किए गए। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन बलदेव सिंह गिल, डायरेक्टर गुरदयाल सिंह, महासचिव सुखप्रीत सिंह संधू, प्रिंसिपल दलजीत कौर उपस्थित थे।
समागम में एडवोकेट राजेश शर्मा को सम्मानित करते कॉलेज के सदस्य।