फूलों से सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी...
जय श्री श्याम सेवा सोसायटी की ओर से लाला लालचंद धर्मशाला में मनाए जा रहे फाल्गुन महोत्सव में शनिवार रात्रि राधा कृष्ण स्वरूप में सजे कलाकारों संग श्रद्धालुओं ने पुष्पों की होली खेली। गंगानगर से पधारी आमंत्रित भजन गायिका सुनीता बागड़ी ने फूलों से सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी..., होली खेलनी है असा तेरे नाल वृंदावन रहन वालेया भजन गाकर अपनी हाजिरी लगवाई। सोसायटी के अध्यक्ष यशपाल नोहरिया ने कहा कि यह फाल्गुन महोत्सव प्रत्येक वर्ष होली तक मनाया जाता है। संकीर्तन में भजन गायिका सुनीता बांगड़ी की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विपन सिंगला, संदीप बांसल, नरिंदर गुप्ता, पवन गुप्ता, मनोज जैसवाल, सोनू, लविश, खुशील बांसल, प्रेम सिंगला, सतिंदर कुमार, दीपक जिंदल आदि उपस्थित थे।
राधा कृष्ण स्वरूप में सजे कलाकारों संग फूलों की होली खेलते सोसायटी के सदस्य।