पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

9वीं में सिमर चौहान व 11वीं में खुशी ने पाया पहला स्थान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोगा | आरकेएस सीनियर सेकंडरी स्कूल में 9वीं व 11वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल रजनी अरोड़ा ने बताया कि नौवीं कक्षा में सिमर चौहान ने पहला कशिश गोयल ने दूसरा व डिंपल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अतिरिक्त आंचल, इशिका, कसक, रिशभ, स्नेहा व वंदना ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। 11वीं कक्षा में मेडिकल स्ट्रीम में खुशी ने पहला हरकीरत ने दूसरा व जसलीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। नॉन मेडिकल में खुशी ग्रोवर ने पहला सहज ने दूसरा व महक ने तीसरा स्थान हासिल किया। कामर्स स्ट्रीम में आरती ने पहला अंकिता मदान ने दूसरा व दिवजोत ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों काे 95 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं उनको स्कूल की ओर से वजीफा भी दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...