पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Society Celebrated The Festival Of Holi By Sankirtan In The Temple

मंदिर में संकीर्तन करके सोसायटी ने मनाया होली का पर्व

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोगा | साईं बाबा लंगर समाज सेवा सोसायटी की अाेर से होली का पर्व शहर के प्राचीन सिद्ध श्री बाला जी मन्दिर में संकीर्तन करके मनाया गया। सोसायटी के सदस्यों द्वारा मन्दिर में स्थापित भगवान राधा-कृष्ण के स्वरूप पर गुलाल के साथ तिलक करके संकीर्तन का आगाज किया गया। संकीर्तन में सदस्यों द्वारा हरे राम हरे कृष्णा धुन का गुणगान करने के साथ बांके बिहारी तेरे नाल वे मैं ता ला लईया अखिया..भजनों का गुणगान किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष सोनू अरोड़ा ने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है, जिसमें होली रंगों का प्रमुख त्यौहार है। इस अवसर पर कमल कुमार, सुनील खन्ना, शिव भवनिया, संजीव अरोड़ा अादि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...