आईबीटी टच स्काई की छात्रा ने हासिल किए 7 बैंड
मोगा|आईबीटी टच स्काई की छात्रा कमलप्रीत कौर ने ओवरऑल 7 बैंड प्राप्त करके संस्था का नाम रोशन किया है। निदेशक लव गोयल ने बताया कि कमलप्रीत कौर ने लिसनिंग में 7 बैंड रीडिंग में 7, स्पीकिंग में 6.5 व राइटिंग में 6.5 बैंड हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था में छात्रों को आधुनिक तरीके से आईलेट्स की तैयारी करवाने के लिए पेपर सेंटर द्वारा लाइव लेक्चर आयोजित करने की विशेष व्यवस्था है। मानवी अग्रवाल ने बताया कि आईबीटी टच स्काई की सबसे बड़ी विशेषता है कि जहां छात्रों को उनकी क्षमता के हिसाब से पढ़ाया जाता है। आईलेट्स के नए बैच शुरू किए जा रहे हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यापकों ने छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।