पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाला लाजपत राय मैमोरियल पॉलीटेक्निक कालेज के पांचवें समेस्टर के मैकेनिकल विभाग के विद्यार्थी हरजोत सिंह व इलेक्ट्रिकल विभाग के चंदन कुमार ने पंजाब स्टेट बोर्ड आफ टेक्निकल एजुकेशन एवं इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग चंडीगढ़ द्वारा ली गई दिसम्बर 2019 की परीक्षाओं के घोषित नतीजों में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। संस्था के डायरेक्टर डा. चमन लाल सचदेवा ने विद्यार्थियों के इस उत्तम प्रदर्शन के चलते संस्था व अभिभावकों का नाम रोशन करने तथा मैकेनिकल विभाग प्रमुख करणजीत सिंह व इलेक्ट्रिकल विभाग प्रमुख तेजप्रीत सिंह को बधाई देते अपने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक मेहनत करवाने के लिए प्रेरणा दी तथा दूसरे विद्यार्थियों को बढ़-चढ कर उत्तम अंक प्राप्त करने का जनून पैदा करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उत्तम प्राप्तियों वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...