टेक्निकल सर्विस यूनियन ने की निंदा
मोगा|टेक्निकल सर्विसेज सब अर्बन डिवीजन की बैठक मक्खन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मांगों को लेकर पटियाला में प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की सख्त शब्दों में निंदा की गई। मक्खन सिंह ने कहा कि अपनी मांगें मनवाने के लिए संघर्ष करना मुलाजिमों का हक्क है। लेकिन सरकार मुलाजिमों के हको को दबाने के लिए पुलिस से लाठीचार्ज करवाती है।