- Hindi News
- National
- Moga News The Charitable Trust Of Sarbat Distributed Pension Checks To 150 Widows And Needy
सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने 150 विधवा व जरूरतमंदों को वितरित किए पेंशन के चेक
सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मोगा इकाई के महासचिव दविंदरजीत सिंह गिल व कैशियर महेन्द्रपाल लूंबा के नेतृत्व में ट्रस्ट के मुख्य दफ्तर में 150 विधवा व जरूरतमंदों को पेंशन के चेक वितरित किए गए। चेयरमैन गुरबचन सिंह गगड़ा ने कहा कि यह मासिक सहायता विधवाओं को उनके बच्चों की पढ़ाई जारी रखने व जरूरतमंदों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दी जा रही है। इस मौके पर विभिन्न गांव की लाभार्थी महिलाओं व ट्रस्ट सदस्यों को सेहत विभाग मोगा की टीम द्वारा कोरोना वायरस से बचने संबंधी रखने वाली सावधानी के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर ट्रस्टी रंजीत सिंह धालीवाल, दर्शन सिंह लोपों, अवतार सिंह घोलियां, इकबाल सिंह खोसा, हरबिंदर सिंह जानियां, जगतार सिंह जानियां, डाॅ. बलराज सिंह राजू, जसवीर सिंह जस्सी दीना, कुलदीप सिंह संगला, डा. जसविंदर लक्की शर्मा, सुखदेव सिंह बराड़, गुरचरण सिंह, रघुवीर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरु नानक सिंह पत्तों, डा. जसवंत सिंह, जसवंत सिंह, हरजिंदर गिल, जसवीर कौर आदि उपस्थित थे।